आज दिनाक रविवार 12-7-2026 को चकराता रोड स्तिथ शिव पार्वती मंदिर कुम्हार मंडी, देहरादून में कुम्हार भाइयों की समस्याओ के निवारण हेतु एक विशेष बैठक आयोजित की गयी
बैठक मे उपस्थित कुम्हार भाईयों ने कुम्हारो की समस्याओ के निवारण हेतु *कुम्हार संघर्ष सिमित, देहरादून उत्तराखण्ड* का गठन किया जिसमें सभी उपस्थित कुम्हारो की सहमति से नगर निगम के पूर्व पार्षद श्री सचिन गुप्ता का नाम समिति के अध्यक्ष की रूप मे प्रस्तावित किया जिसको सभी कुम्हारो ने हाथ उठा कर अपनी सहमति प्रदान की व *श्री सचिन गुप्ता को सर्वसहमति से कुम्हार संघर्ष समिति देहरादून, उत्तराखंड का अध्यक्ष चुना*
श्री सचिन गुप्ता ने अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी को स्वीकारते हुए सभी कुम्हार भाइयों को अश्वस्त किया की कुम्हारो से जुडी हर समस्या को सभी को साथ लेकर निवारण करने का पूरी कर्मठता के साथ प्रयास करेंगे व माटी कला की प्राचीन कला को बचाने के लिए हर संभव सहयोग किया जायेगा
इस अवसर पर श्री विनोद कुमार प्रजापति, श्री छोटेलाल प्रजापति, गंगा शरण प्रजापति, वैभव कुमार प्रजापति, राकेश कुमार प्रजापति, श्रीमती कुसुम प्रजापति,उदल राम प्रजापति, बबलू प्रजापति, लाल बहादुर प्रजापति, आनंद कुमार प्रजापति, बांकेलाल प्रजापति, आनंद कुमार, दिनेश प्रजापति, लल्लूराम प्रजापति, गौरव प्रजापति, मनीष कुमार प्रजापति, मीनाक्षी प्रजापति, पवन कुमार मयंक प्रजापति रमेश कुमार आदि कुम्हार भाई उपस्थित रहे